Jharkhand News... दुमका से BJP प्रत्याशी सीता सोरेन ने सुरक्षा की लगाई गुहार, JMM पर लगाया ये आरोप

5/24/2024 8:38:04 AM

 

दुमकाः झारखंड में दुमका लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी और शिबू सोरेन की बड़ी पुत्रवधु सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर उनके पक्ष में प्रचार में उतरी बेटियों पर हमला करवाने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा मुहैया करवाने की गुहार लगाई है।

सोरेन और उनकी बड़ी पुत्री जयश्री ने गुरुवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत में बताया कि बुधवार को वह अपनी छोटी बहन राजश्री के साथ अपनी मां भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के प्रचार के सिलसिले में नाला विधानसभा क्षेत्र के तारजोर के ग्रामीण इलाके में जन सम्पर्क अभियान पर निकली थी। इसी क्रम में तारजोर गांव के पास काफी संख्या में झामुमो समर्थक हाथ में ईंट पत्थर लेकर उनकी वाहन पर हमला करने की नीयत से सड़क पर खड़े थे। किसी अनहोनी की आशंका और स्थिति की गम्भीरता को भांपते हुए वह अपनी वाहन की दिशा मोड़ कर किसी तरह वहां से निकल कर अपनी जान बचाई। उनकी वाहन के आगे चल रहे पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल को भीड़ ने दहशत पैदा करने के लिए घेर लिया लेकिन वे भी वहां से किस तरह निकल कर अपनी जान बचाई।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन के इशारे पर जामताड़ा जिले के नाला क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए गई मेरी दो बेटियों पर स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो के बेटे के नेतृत्व में उनपर हमले करवाने का प्रयास किया गया। झामुमो द्वारा इस तरह के हिंसात्मक रवैया अपनाने वह डरने वाली नहीं है। सोरेन ने इस तरह की घटना की घोर निन्दा करते हुए कहा कि जामताड़ा के नाला विधानसभा क्षेत्र के तेज जोरिया गांव के समीप मेरी दो बेटी चुनाव प्रचार के लिए गई थी। वहां स्थानीय विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के बेटे कुछ झामुमो के कार्यकर्ताओं के साथ ईंट-पत्थर के साथ खड़े थे। उनकी मंशा मेरी बेटियों पर हमला करने की थी। लेकिन किसी अनहोनी और खतरे को भांप कर वह दोनों वहां से निकलने में सफल हुई। सब कुछ कल्पना सोरेन के इशारे पर किया गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह के रवैए का कोई स्थान नहीं है। इसके लिए वह एफआईआर करेंगी। इस प्रेस वार्ता में सीता सोरेन के साथ उनकी बड़ी बेटी जयश्री सोरेन भी मौजूद थी।

भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह आलमगीर आलम को ईडी ने जेल भेजा और अब मनीष रंजन को तलब किया है। इससे साफ पता चलता है कि वर्तमान झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ईडी की कार्रवाई में परतदार परत खुलती जा रहा है उसे यह लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव तक महा गठबंधन के कई नेता जेल में होंगे। सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग मेरे इलेक्शन कैंपेनिंग से घबरा गए हैं और वे हिंसा का सहारा लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों के द्वारा मेरी बेटियों पर हमले का प्रयास किया गया। मैं चुप नहीं रहने वाली। लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज करवाउंगी। साथ ही साथ उन्होंने जामताड़ा के एसपी से सुरक्षा की मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static