BJP की बैठक में हुई मारपीट व हंगामे की घटना पर JMM का सवाल, कहा- भाजपा में कैसी मानसिकता के लोग हैं

Wednesday, Jun 19, 2024-11:02 AM (IST)

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने देवघर में भारतीय जनता पार्टी के समीक्षा बैठक में हुई मारपीट और हंगामे की घटना पर सवाल उठाया है।

"भाजपा में कैसे-कैसे मानसिकता के लोग हैं"
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि देवघर में जिस तरीके से घटना घटी उससे डर बना हुआ है कि भाजपा में कैसे-कैसे मानसिकता के लोग हैं। भाजपा के लोग गाली गलौज मारपीट तक उतर आये हैं। ये भारतीय जनता पार्टी का चरित्र क्या है दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय पर भी दिखा, जिस प्रकार से असम के मुख्यमंत्री को झारखंड का सह प्रभारी बनाया गया उनकी भाषा भी अमर्यादित रहती है जिसका असर भाजपा के कार्यकर्ताओं में देखने को मिलता है।

"बाबूलाल मरांडी आखिर क्यों हर समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचते हैं"
सुप्रीयो भट्टाचार्य ने कहा कि हम लोग चाहते थे कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव हमारे विपक्ष में लड़ाई लड़े, लेकिन भाजपा अपने में ही लड़ाई कर रही हैं। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी प्रदेश अध्यक्ष आखिर क्यों हर समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचते हैं। दुमका का चुनाव हारने के बाद वहां के प्रत्याशी ने साफ तौर पर कहा कि यहां प्रधानमंत्री चुनाव हारे हैं। भाजपा के जीते हुए प्रत्याशी भी अगर सुरक्षित नहीं है तो झारखंड की राजनीति किस ओर पर जा रहा है इसकी चिंता है। उन्होंने कहा कि चौथी बार गोड्डा से निशिकांत दुबे जीते हैं और अब बिहार और उत्तर प्रदेश से गुंडे बुलाया जा रहा है यह हम नहीं बल्कि उनके देवधर के विधायक नारायण दास कह रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static