Jharkhand News... नशे के सौदागरों पर चला पुलिस का डंडा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Monday, May 27, 2024-11:15 AM (IST)

रांची: राजधानी रांची के शहरी और ग्रामीण इलाकों में अफीम और ब्रॉउन शुगर के तस्कर सक्रिय है। बढ़ते नशे के आतंक को देखते हुए झारखंड हाई कोर्ट भी सख्त हो गया, जिसके बाद पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

इसी कड़ी में नामकुम थाना क्षेत्र से 3 नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है। गिरफ्तार तस्कर के पास से करीब 2 लाख की अफीम, बाइक और नगद जब्त किया है। इस मामले में रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस अधीक्षक को नामकुम थाना क्षेत्र में अफीम की खरीद बिक्री की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस उपाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित की द्वारा जामचुआ के पास छापेमारी की गई, जिसमें एक युवक बाइक के साथ संदिग्ध पाया गया। पुलिस को देखते ही भागने लगा इसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ा।

एसपी सुमित कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान दोनों युवकों के पास नशीला पदार्थ बरामद किया। साथ ही 55000 नगद मिला। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ में जानकारी मिली कि नजदीक के क्षेत्र में अफीम की बिक्री कर और लौटे थे। वहां से 90000 रुपए मिले थे। इसके बाद जहां अफीम की डिलीवरी की गई थी वहां छापेमारी की गई तो शिवम कुमार को गिरफ्तार किया गया। शिवम के पास से 500 ग्राम अफीम बरामद किया गया। जबकि उसका एक सहयोगी फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static