Jharkhand Election 2024: आलमगीर आलम क्या जेल से लड़ेंगे पाकुड़ का चुनाव? ।। Pakur Assembly Seat

Tuesday, Sep 24, 2024-04:45 PM (IST)

Pakur Assembly Seat: झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से पाकुड़ सीट काफी चर्चित रही है। पाकुड़ जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। झारखंड बनने के बाद बात करें विधानसभा चुनाव की तो साल 2005 में इस सीट पर कांग्रेस के आलमगीर आलम विधायक चुने गए। जबकि 2009 में यह सीट जेएमएम के खाते में गई और अकील अख्तर यहां से विधायक चुने गए। वहीं 2014 में एक बार फिर से इस सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया और आलमगीर आलम चुनाव जीते। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कैंडिडेट आलमगीर आलम ने जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार आलम का चुनाव लड़ना मुश्किल नजर आ रहा है। 

PunjabKesari

साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट आलमगीर आलम ने जीत हासिल की थी। आलम ने एक लाख 28 हजार दो सौ 18 वोट लाकर जीत का परचम लहराया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट वेणी प्रसाद गुप्ता ने 63 हजार एक सौ दस वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था। इस लिहाज से आलमगीर आलम ने 65 हजार एक सौ आठ वोट के मार्जिन से गुप्ता को हराया था। वहीं आजसू कैंडिडेट अकील अख्तर 39 हजार चार सौ 44 लाकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 
PunjabKesari

साल 2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर कांग्रेस के आलमगीर आलम ने जेएमएम के अकील अख्तर को 18 हजार 66 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। आलमगीर आलम को कुल 83 हजार तीन सौ 38 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेएमएम के अकील अख्तर को कुल 65 हजार दो सौ 72 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीजेपी के रंजीत कुमार तिवारी को कुल 64 हजार चार सौ 79 वोट मिले थे। 

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 
PunjabKesari

वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जेएमएम के अकील अख्तर ने कांग्रेस के आलमगीर आलम को 5 हजार छह सौ 76 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। अकील अख्तर को कुल 62 हजार दो सौ 46 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के आलमगीर आलम को कुल 56 हजार पांच सौ 70 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम के संजय कुमार को 29 हजार सात सौ 48 वोटों से संतोष करना पड़ा था। 

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे 
PunjabKesari

झारखंड बनने के बाद इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें। इस सीट पर दो बार कांग्रेस और एक बार जेएमएम का कब्जा रहा है लेकिन इस बार आलमगीर आलम के जेल में रहने से इस सीट पर कांग्रेस को नया कैंडिडेट तलाशना पड़ सकता है। वहीं इस बार बीजेपी और आजसू का गठबंधन होने से कांग्रेस को पाकुड़ सीट पर कड़ी टक्कर मिल सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static