ढाबे पर मामूली बहस बनी काल: 10 युवकों ने पीट-पीटकर ली ASI के बेटे की जान, इलाके में सनसनी

Friday, Sep 25, 2026-03:02 PM (IST)

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में सड़क के किनारे स्थित एक भोजनालय में कहासुनी के बाद 10 युवकों ने एक पुलिस अधिकारी के बेटे को कथित तौर पर बेतहाशा पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 24 वर्षीय ऋतिक यादव बोकारो जिले में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक के बेटे थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) जीतवाहन उरांव ने बताया, "यादव गुरुवार रात दोस्तों के साथ बांदरकुपी स्थित भोजनालय में गए थे, जहां उनकी एक समूह के साथ तीखी बहस हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई और यादव की बुरी तरह पिटाई की गई।" 

अधिकारी ने बताया कि यादव को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static