कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम: मामूली विवाद में पिता को लाठी-डंडे से पीटा, फिर धारदार हथियार से कर दी हत्या

Thursday, Oct 22, 2026-09:52 AM (IST)

सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में 58 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके बेटे ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्जुन नायक सोमवार रात मनसा देवी की प्रतिमा के विसर्जन समारोह में शामिल होने के बाद धातकीडीह गांव स्थित अपने घर लौटा था।

सिनी पुलिस चौकी के प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घर लौटने के कुछ ही देर बाद अर्जुन और उसके पिता अशोक नायक के बीच किसी मामूली घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई, जो बढ़कर हाथापाई में बदल गई। उन्होंने बताया कि अर्जुन ने अपने पिता को पहले कथित तौर पर डंडे से पीटा और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें- नवरात्र में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की पूजा, अनुष्ठान पूरा होते ही महिला की मौत

कुमार ने बताया कि चीखें सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अशोक को खून से लथपथ पड़ा देखा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, पिता और बेटे के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static