चंपई सोरेन ने झारखंड सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- "सुरक्षा में लगे वाहनों को लिया गया वापस"; पुलिस ने कही ये बात

Thursday, Sep 26, 2024-12:05 PM (IST)

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड की वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल,चंपई सोरेन की सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस ले लिया गया है। इसकी जानकारी चंपई सोरेन ने स्वयं अपने आधिकारिक अकाउंट एक्स के जरिए दी है।

चंपई सोरेन ने 'एक्स' पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि,"सभी नियमों एवं प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार ने मेरी सुरक्षा में लगे वाहनों को वापस बुला लिया है। झारखंड में अपने लोगों के बीच मुझे किसी भी प्रकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं है।"

पुलिस ने आरोपों को किया खारिज
वहीं पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहने वाले चार वाहनों को हटाया गया है, जबकि वर्तमान में भी चंपई सोरेन के पास एक बुलेट प्रूफ सफारी, दो जिप्सी, 1 जैमर स्कार्पियो, एक इनोवा वाहन हैं।इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री को 63 सुरक्षा कर्मियों की सेवाएं भी दी जा रही है, जिनमें से छह विशेष शाखा के बॉडीगार्ड हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static