ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत; मचा हड़कंप

Monday, May 18, 2026-11:34 AM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के सिमडेगा जिले में रविवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल की उसकी सर्विस राइफल से ''दुर्घटनावश'' गोली चलने से मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान राजू तिर्की के रूप में हुई है, जो रांची के रातू पुलिस थाना क्षेत्र के तिगरा गांव के निवासी थे। सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीकांत एस खोत्रे ने बताया, ''जवान की दुर्घटनावश गोली चलने से मृत्यु हो गई। वह महाबुआंग थाने में ड्यूटी पर था, जहां यह घटना सुबह करीब 10 बजे घटी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जवान के पास इंसास राइफल थी, जो दुर्घटनावश चल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।'' 

एसपी ने बताया कि जवान को तत्काल सिमडेगा के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि जवान की मृत्यु के सटीक कारण का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static