Jharkhand cabinet: आज प्रोजेक्ट भवन में झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Friday, Sep 20, 2024-02:04 PM (IST)

रांची: आज यानी शुक्रवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजे से होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर राज्य सरकार मुहर लगा सकती है।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की बैठक 20 सितंबर की शाम 4 बजे से होगी। झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं, इससे पहले झारखंड कैबिनेट की 6 सितंबर को थी। इस दौरान प्रोजेक्ट भवन में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ट्रांसजेंडर पेंशन योजना समेत 63 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने मुहर लगायी थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static