Monsoon की वापसी! झारखंड में लगातार 5 दिनों तक बारिश, मौसम विभाग ने ALERT किया जारी

10/3/2022 11:41:51 AM

रांची: झारखंड में इस बार दुर्गा पूजा की बड़ी ही धूम है। दुर्गा पूजा को यादगार बनाने के लिए पूजा समितियों ने करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। वहीं, लोगों में भी दुर्गा पूजा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन लोगों के इस उत्साह पर बारिश खनन डाल सकती है। बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक बारिश के होने पर अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान मौसम विज्ञान ने पूजा पंडालों को भी अधिक सतर्क रहने को कहा है।

PunjabKesari

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
वहीं, बीते रविवार को भी जिले में बारिश देखने को मिली थी। इसके अलावा लालपुर, डोरंडा, चुटिया, कर्बला चौक, एमजी मार्ग, हरमू, रातू रोड, बरियातू, बूटी मोड़ के क्षेत्रों में कई जगहों पर जल-जमाव देखने को मिला।

PunjabKesari

मौसम केंद्र जिले के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती दबाव के कारण झारखंड में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। इसको लेकर विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वज्रपात और तेज हवाओं के चलने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण 3 से 5 अक्टूबर तक अच्छी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ-साथ वज्रपात और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। बारिश महासप्तमी से लेकर दशमी तक होगी।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना है। इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 21 और 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और 3 अक्टूबर को 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान होने वाली बारिश से लोगों की चिंता बढ़ गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static