Kal ka mausam: कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम? विभाग ने दी राहत की खबर! पढ़ें
Sunday, May 04, 2025-07:26 PM (IST)

Kal ka mausam: झारखंड में आज यानी रविवार को गर्मी से थोड़ी राहत रही। वहीं अगर बात करें कल के मौसम (Kal ka mausam) की तो मौसम विभाग के मुताबिक, 5 मई को आंशिक बादल छाये रहेंगे। कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। तो वहीं कुछ जगहों पर ठनका भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने बताया कि, रांची और जमशेदपुर में आसमान में बादल छाये रहेंगे। रांची का अधिकतम तापमान कल 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है तो वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है।
कैसा रहा आज का मौसम?
मौसम विभाग ने जानकारी दी कि, राजधानी रांची में रविवार को बादल छाये रहे। कुछ जगहों पर बारिश हुई, कहीं ठनका गिरा। वहीं जमशेदपुर और डालटनगंज का भी मौसम ऐसा ही रहा। बात करें अगर कल के मौसम की तो यहां बारिश या ठनका गिरने के आसार व्यक्त नहीं किये गये हैं। यहां वर्षा और वज्रपात होने के भी आसार हैं। डालटनगंज में कल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है।