झारखंड के दुमका में 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का लगा आरोप

Monday, Apr 28, 2025-07:12 PM (IST)

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में 5 साइबर अपराधियों को लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के पास से 14 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। दुमका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पीतांबर सिंह खरवार ने कहा, ‘‘आरोपियों में से एक करीब 10 साल से साइबर अपराध में लिप्त है।'' उन्होंने कहा कि वे बैंक अधिकारी बनकर या फर्जी लिंक भेजकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे।

एसपी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि आरोपियों ने अपनी आपराधिक आय से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी संपत्ति के बारे में सूचना जुटाई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static