पटना पुलिस को झारखंड पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा ये आरोप

Monday, Apr 14, 2025-12:20 PM (IST)

Jharkhand News: किसी अपराध के आरोप में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करती है यह तो सुना था, लेकिन पुलिस को पुलिस ही गिरफ्तार कर रही है यह शायद ही किसी ने सुना होगा। जी हां, पटना की पुलिस को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना के बाद बिहार पुलिस हुई फरार
घटना बोकारो के सेक्टर-4 स्थित लक्ष्मी मार्केट के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पटना के गर्दनीबाग थाने की पुलिस एक अगवा लड़की की तलाश में प्राइवेट गाड़ी से झारखंड के बोकारो गई थी। पटना पुलिस वहां पहुंची और फल बेचने वाले विवेक कुमार को लड़की की फोटो दिखाकर पूछताछ करने लगी। उसने पहचानने से इनकार किया तो टीम आक्रोशित हो गई और गोली मारने की बात कही। इस दौरान गोली चल गई जो विवेक के कंधे में लगी, उसके बाद यही गोली छिटककर साथ गए लड़की के भाई को लग गई। फायरिंग के बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए, जिसके बाद पटना पुलिस वहां से भाग निकली।

झारखंड पुलिस ने बिहार पुलिस को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना बोकारो पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने बिहार पुलिस की टीम समेत 7 लोगों को कोडरमा से गिरफ्तार कर लिया। गर्दनीबाग थाने की पुलिस पर 2 केस दर्ज किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static