"आज झारखंड की पुलिस व्यवस्था शैडो DGP के हाथों में है", बाबूलाल मरांडी का निशाना
Monday, Jun 16, 2025-06:47 PM (IST)

रांची: झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर डीजीपी को लेकर निशाना साधा है। मरांडी ने कहा कि डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, न सस्पेंड हो सकते हैं, न उनपर कोई विभागीय कार्रवाई लागू होती है, न तो उन्हें वेतन मिल रहा है कि मुख्यमंत्री उनका वेतन रोक सकते हैं।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड की पुलिस व्यवस्था शैडो डीजीपी के हाथों में है। झारखंड इतिहास रच रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के सारे तुगलकी आदेश वही दे रहे हैं। मरांडी ने कहा कि ये बात कैसे समझ में नहीं आ रही मुख्यमंत्री जी को? मरांडी ने कहा कि उनकी चुप्पी और बेबसी क्या दर्शाती है? कहा कि या तो मुख्यमंत्री को पता नहीं, या वे पूरी तरह अयोग्य हैं या फिर उनको सब पता है कि इस हालात के लिये वे स्वयं दोषी हैं। मरांडी ने कहा कि यह कौन नहीं जानता है कि झारखंड के कुछ बेलगाम अफसर अब संविधान से नहीं, सत्ता के साथ ‘नेटवर्क' से चलते है।