कोडरमा: 80 लाख के सोना लूटकांड का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार; ऐसे दिया था लूट को अंजाम

Saturday, Jun 21, 2025-09:08 AM (IST)

कोडरमा: बिहार के एक जौहरी से पांच दिन पहले 80 लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट लूटने में कथित रूप से शामिल चार लोगों को झारखंड और बिहार में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

ऐसे दिया था लूट को अंजाम

सोने के बिस्कुट 15 जून की रात को बिहार के एक जौहरी से तब लूटे गए थे जब वह कार से कोलकाता से लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, कोडरमा थाना क्षेत्र के ताराघाटी के पास कुछ गड़बड़ी के कारण जौहरी को अपनी कार रोकनी पड़ी। आरोपियों में से एक, जिसने किसी अन्य उद्देश्य से अपनी गाड़ी पास में ही खड़ी की थी, जौहरी की मदद करने आया और किसी तरह सोने के बिस्कुट के बारे में जान गया। इसने कहा कि उक्त व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाया तथा वे जौहरी और उसके चालक पर हमला करके सोने के बिस्कुट लूटकर फरार हो गए। 

70 लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट किए बरामद

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में राज्य सीमा के नजदीक से बिहार के नवादा जिले के निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 70 लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्कुट बरामद किए गए। इसने कहा कि इनकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static