जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई, लूटपाट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार

Saturday, Jun 14, 2025-06:06 PM (IST)

जामताड़ा: झारखंड में जामताड़ा जिले की पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 11 जून को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के धसनियां गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार सीएसपी संचालक श्रीपद मंडल से 60 हजार रूपये की लूट की गई थी। इसी दिन कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में भी 40 हजार रूपये का भी लूट कांड हुआ।

इन दोनों लूट कांड के बाद प्राथमिकी दर्ज करते हुए टीम बनाकर जांच-पड़ताल की गई। अनुसंधान के बाद पुलिस ने इस अपराध में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में रियाजुद्दीन अंसारी उर्फ रेहान उर्फ रिजाउल अंसारी, शाहरुख अंसारी, सोहेल आलम और हैदर अंसारी शामिल है। सभी अपराधी जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहरा गांव के निवासी हैं।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक चार पहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल, देसी कट्टा, दो कारतूस, चार मोबाइल फोन और लूट की रकम में से 74 हजार रूपया बरामद की हैं। उन्होंने बताया कि यह गिरोह काफी समय से जिले में सक्रिय है। इस गिरोह की दो सदस्य अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static