पति को बनाया बंधक...खण्डहर स्कूल में महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sunday, Jun 01, 2025-10:28 AM (IST)

बोकारो: झारखंड में बोकारो जिला मुख्यालय बोकारो सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 4 आरोपियों को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि 29 मई के शाम को दून्दीबाद बाजार से घर छोड़ने के बहाने चार लोग टोटो पर महिला और उसले पति को बैठाकर सेक्टर 12 के एक खण्डहर स्कूल में ले गये। इसके बाद उन लोगों ने महिला के पति को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सिंह ने बताया कि इस मामले में नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व मे विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।
सिंह ने बताया कि एसआईटी की टीम ने जांच-पड़ताल एव पीड़िता से पूछताछ के बाद दुष्कर्म के चार आरोपी विशाल कुमार, कृष्ण कुमार ,अजय कुमार एवं साहिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।