जब महिला के गले में फंसी जिंदा मछली, बन आई जान पर.... डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जिंदगी; जानें पूरा मामला

Tuesday, May 20, 2025-01:49 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां महिला के गले में जिंदा मछली फंस गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सरायकेला-खरसांवा जिले के रूगादिसाई, तबलापुर का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला मछली पकड़ने के दौरान एक मछली को मुंह में डाल बैठी, जो  सीधे गले में फंस गयी। ऐसे में पीड़ित महिला की जान पर बन आई। महिला को सांस लेने में दिक्कत आने लगी। जिसके बाद महिला के परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला के गले से मछली को  बाहर निकाला। 

डॉक्टरों ने बताया कि महिला के गले में थोड़ी सी मछली बाहर दिख रही थी। जिसे बड़ी सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। जिसके बाद महिला को राहत मिली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static