भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में ''शेरनी प्रियंका'' की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Friday, May 23, 2025-10:32 AM (IST)

Bhagwan Birsa Munda Biological Park: झारखंड के रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जैविक उद्यान से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल यहां बुधवार रात शेरनी प्रियंका का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शेरनी प्रियंका पिछले बहुत समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी। बच्चेदानी में गंभीर संक्रमण के कारण प्रियंका की मौत हुई है।
बताया जा रहा है कि बीते बुधवार यानी 21 मई की दोपहर शेरनी प्रियंका की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रियंका को वर्ष 2014 में बेंगलुरु के बनेरघट्टा चिड़ियाघर से लाया गया था। उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही है। अब प्रियंका की मौत के बाद भगवान बिरसा जैविक उद्यान में कोई शेरनी नहीं बची।