JMM ने BJP में CBI के आरोपी लोगों को टिकट देने का लगाया आरोप, पूछा- अब बताएं भ्रष्टाचारी कौन?

4/4/2024 11:11:22 AM

Ranchi: जेएमएम ने एनडीए की बैठक के बाद कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भ्रष्टाचार प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा है। भाजपा में सीबीआई के आरोपी लोगों को टिकट दिया जा रहा है अब बताएं कि भ्रष्टाचारी कौन है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कई राज्यों में आरोपी जैसे अजीत पवार, नारायण राणे जैसे लोग इनके साथ हैं। जिस प्रकार राष्ट्रपति को एक सिंबल के तौर पर यूज किया जा रहा है जहां राष्ट्रपति दोनो हाथ बांधे हुए खड़ा है और पीएम बैठे हुए हैं इन पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की क्या ऐसा मजबूरी है कि कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आडवाणी जी स्वस्थ नहीं है तो उनके परिवार में कोई नहीं है। अगर ऐसा है तो व्हील चेयर मैन जाना चाहिए।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राष्ट्रपति को आडवाणी जी के आवास पर बुलाया जाता है। तिरंगा के समक्ष भारत रत्न दिया जाता है। राष्ट्रपति के हाथ बंधे रहे, भारत रत्न लेने वाले बीमार है तो वह बैठे हुए। आदिवासी महिला राष्ट्रपति का इससे बड़ा अपमान और क्या हो सकता है। भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, किसान, युवा पीढ़ी पर नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 10 साल के काम का हिसाब दो। भाजपा दस साल में दस काम के बारे में बता दें। वही गिरिनाथ सिंह का राजद में वापसी पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बहुत- बहुत स्वागत है उनका, बहुत लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहे हैं। इसका लाभ गठबंधन को चतरा, पलामू, लातेहार और गढ़वा में मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static