BJP के घोषणा पत्र पर JMM का हमला- बिरसा मुंडा की जयंती पर कैसे आदिवासियों का सम्मान किया जाएगा जहां राष्ट्रपति...

4/15/2024 10:29:28 AM

रांची: झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह भाजपा का घोषणा पत्र नहीं है। घोषणा पत्र मे 24 ×7 की बात कही गयी है। 360 डिग्री की तरह ही भाजपा का घोषणा पत्र गोल- गोल है जिसका मतलब है तुम हमसे पूछो मत, जो करना है हम करेंगे। यह भाजपा का लाइन है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर का मालिक अंबानी और अडानी देश प्रकृति की सुरक्षा नारी सम्मान, लेकिन कहां गया मणिपुर किसान मरते है और मोदी बोलते है मेरे लिए मरा है क्या। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि बिरसा मुंडा की 150 जयंती पर कैसे आदिवासियों का सम्मान किया जाएगा जहां राष्ट्रपति का अपमान हो रहा हो। भाजपा के लोग प्रधानमंत्री के आगे नतमस्तक है क्यूंकि उनका स्पाइनल कोड नहीं है पर जनता नतमस्तक नहीं होगी। इनके घोषणा पत्र में मणिपुर, शिक्षा, रोजगार, किसान कही नहीं है।

"लोग समझ गए हैं कि UCC क्या है"
भाजपा के घोषणापत्र में UCC लागू करने की बात कही पर पूछे गए सवाल पर भटाचार्य ने कहा कि केवल यही नहीं इसमें देश के फेडरल इंफ्रास्ट्रक्चर को तोड़ने की बात की गई है। मतलब राज्यों के अधिकार से राज्यों को वंचित कर दिया जाएगा। जो कोऑपरेटिव फेडरल है हम लोगों का यह पूरा संघीय ढांचा को तोड़ देंगे जहां तक UCC की बात है तो क्या इस देश में सिविल कोड नहीं है। क्या इन्हेरिटेंस का सभी धर्म का कोई कानून नहीं है, कोई मैरिज एक्ट नहीं है क्या सभी धर्म का। यहां का मुसलमान पिछले 10 साल में समझ गया है। 700 साल यहां मुगल साम्राज्य रहा। हिंदू खतरे में कभी नहीं रहा। 200 साल हिंदुस्तान ब्रिटिश इसी हुकूमत में रहा, हिंदू कभी खतरे में नहीं रहा। जब से हिंदुस्तान में 10 साल में भाजपा की सरकार बनी तो इनको हिंदू खतरे में दिखने लगा। लोग समझ गए हैं कि UCC क्या है।

"BJP ने तो सनातन का भी अपमान किया है"
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कितना भी भड़काओ कोई भड़केगा नहीं तुमने तो सनातन का भी अपमान किया है, हमारे शंकराचार्य को दरकिनार करके। आधे अधूरे मंदिर में प्रभु श्री राम को प्रतिष्ठित कर दिया और अब प्रभु श्री राम के जो भक्त हैं वो आतंकित हैं क्योंकि आप सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करते हैं, लेकिन उनका प्रतिनिधित्व नहीं देंगे। यह नाराजगी यूपी में है, राजस्थान में है, एमपी में है, झारखंड में है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static