JMM ने जारी की तीसरी लिस्ट, गांडेय विधानसभा उपचुनाव से कल्पना सोरेन को मिला टिकट

4/25/2024 5:47:57 PM

Ranchi: लोकसभा चुनाव को लेकर जेएमएम पार्टी ने आज अपनी आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही झामुमो ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने प्रत्याशी के नाम की भी घोषणा कर दी है।

झामुमो ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। बहरागोड़ा से विधायक समीर मोहंती को टिकट दिया गया है। इससे पहले पार्टी द्वारा 4 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। वहीं, पार्टी ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल्पना सोरेन को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में कुल 14 सीटों में इंडिया गठबंधन के तहत 5 सीटें झामुमो के खाते में आयी हैं। 7 सीटें कांग्रेस, राजद व भाकपा माले को एक-एक सीट मिली है। पार्टी ने पहली लिस्ट में दुमका लोकसभा सीट के लिए नलिन सोरेन और गिरिडीह सीट के लिए मथुरा प्रसाद महतो जबकि दूसरा लिस्ट जारी करते हुए पार्टी ने सिंहभूम से जोबा मांझी और राजमहल सीट से विजय हंसदा को लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static