रांची में 2 महिलाओं के शव मिलने से मचा हड़कंप; एक पहाड़ी की चोटी से तो दूसरा कुएं से बरामद; जांच में जुटी पुलिस

Tuesday, Sep 30, 2025-09:41 AM (IST)

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को दो महिलाओं के शव बरामद हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पहाड़ी की चोटी से तो दूसरा कुएं से बरामद 

मिली जानकारी के अनुसार, बूटी मोड़ के पानी टाकी इलाके में एक पहाड़ी की चोटी से एक शव बरामद किया गया जबकि दूसरा शव रातू थाना क्षेत्र में एक कुएं में पाया गया। पुलिस को पहले मामले में संदेह है कि 28 से 30 वर्ष की आयु की अज्ञात महिला की हत्या की गई होगी। सदर थाने के प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा, ‘‘महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं और प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।'' 

पुलिस ने बताया कि दूसरे मामले में रातू थाना क्षेत्र के टीकराटोली में एक कुएं से शव बरामद किया गया और मृतका की पहचान रांची के नगरी इलाका निवासी संगीता देवी (25) के रूप में हुई है। हाल ही में उसकी शादी टीकाराटोली में एक व्यक्ति से हुई थी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा, ‘‘महिला के चेहरे और सिर पर चोट के कुछ निशान थे। पुलिस उसकी मौत के कारणों की जांच कर रही है। रातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static