Jharkhand News... 5 महीने बाद जेल से बाहर निकले हेमंत सोरेन, कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

6/28/2024 4:20:34 PM

रांची: झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन जेल से बाहर आ गए हैं। हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद है। वहीं, इससे पहले हेमंत सोरेन की जमानत याचिका स्वीकार होने के बाद हेमंत सोरेन के भाई और मंत्री बसंत सोरेन पीएमएलए कोर्ट की विशेष अदालत पहुंचे।

मंत्री बसंत सोरेन 50-50 हजार के दो बैल बॉन्ड भरने के लिए पीएमएलए कोर्ट की विशेष अदालत पहुंचे। उनके साथ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय भी थे। जानकारी के मुताबिक बसंत सोरेन हेमंत सोरेन के जमानतदार बने। उधर, शिबू सोरेन आवास में हलचल बढ़ गई है। इससे पहले बसंत सोरेन, शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे। कुछ देर तक वहां रुकने के बाद वह लौट गए। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि शिबू सोरेन और बसंत सोरेन के बीच क्या बातचीत हुई।

बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन की जमानत पर फैसला सुनाया। इस मामले में जस्टिस आर मुखोपाध्याय की अदालत ने फैसला सुनाया। लैंड स्कैम मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 5 महीने बाद जमानत मिली है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static