झारखंड में 1500 प्लस टू शिक्षकों की जल्द होगी बहाली, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 3 जुलाई को देंगे नियुक्ति पत्र

7/1/2024 12:17:59 PM

रांची: झारखंड में 3 जुलाई को शिक्षक नियुक्ति पत्र समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 1500 प्लस टू शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे। गणित, इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, अंग्रेजी व वाणिज्य विषय के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गई।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होगा। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी शामिल होंगे। बता दें कि राज्य में वर्ष 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई। प्रथम चरण में मार्च 2024 में लगभग 1000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांट दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static