रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, राजीव रंजन का इस्तीफा स्वीकार

Monday, Jun 15, 2026-11:27 AM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजीव रंजन का महाधिवक्ता पद से दिए इस्तीफा को स्वीकार कर लिया है। इस बीच झारखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता बनाया गया है। इस संबंध में राज्य के विधि विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

बता दें कि रंजन साल 2020 से महाधिवक्ता के रूप में सेवा दे रहे थे, जब झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आया था। भाजपा ने रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार पर राज्य में 'म्यूजिकल चेयर का खेल' खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति का भविष्य सुरक्षित नहीं है। 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने एक बयान में कहा, "सरकार भले ही यह छिपाने की कोशिश करे कि राजीव रंजन ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है या उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन राज्य की जनता इस पूरे घटनाक्रम को अच्छे से समझ रही है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static