Ghatsila Assembly By-Election: BJP ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजी चार संभावित नामों की List, पूर्व CM के बेटे का नाम चल रहा सबसे आगे
Wednesday, Oct 08, 2025-12:52 PM (IST)

Ghatsila News: झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव 11 नवंबर को कराया जाएगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। वहीं, घाटशिला विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
जहां एक तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा 15 अक्टूबर को अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगा तो वहीं सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा ने भी चार संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। इन नामों में बाबूलाल सोरेन, लखन मार्डी, सुनीता देवदूत सोरेन और रमेश हांसदा शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बाबूलाल सोरेन का नाम सबसे आगे चल रहा है।
वहीं, दिल्ली में होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में इन नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे हैं। पिछले चुनाव में भी भाजपा ने उन्हें घाटशिला से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह हार गए थे।