झारखंड में कांग्रेस और JMM के बीच भ्रष्टाचार को लेकर प्रतिस्पर्धा, अमित शाह का हमला

5/25/2024 7:55:25 AM

 

जामताड़ाः गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच भ्रष्टाचार को लेकर प्रतिस्पर्धा है।

अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के तहत एक जून को होने वाले मतदान को लेकर दुमका लोकसभा अंतर्गत जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के मेझिया फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित करते कहा कि ‘इंडी' गठबंधन की सरकार ने झारखंड को लव जिहाद, लैंड जिहाद और बांग्लादेशी तथा रोहिंग्या घुसपैठियों की शरण स्थली बना दिया है। उन्होंने कहा कि यहां के सांसद घर से 300 करोड़ रुपए और मंत्री के घर से 35 करोड़ रुपए की बरामदगी होती है। झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच भ्रष्टाचार को लेकर प्रतिस्पर्धा है।

वहीं गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा की सभी लाभकारी योजनाओं की लॉन्चिंग झारखंड से ही की गई है। झारखंड को बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। उन्होंने कहा, ‘‘दिवंगत दुर्गा सोरेन को न्याय दिलाने आया हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आते ही सीता सोरेन के साथ न्याय और सम्मान होगा। दुर्गा सोरेन मौत की जांच होगी।''

दुमका लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि जब हेमंत सोरेन भाभी और भतीजी को संभाल नहीं पा रहे है तो आपके साथ संभालेंगे। इतने दिनों सीता रावण के कैद में थी। आज सीता भाजपा में आकर अपने को आजाद महसूस कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static