विधानसभा अध्यक्ष ने वरीय पदाधिकारियों के साथ आगामी बजट सत्र को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

Wednesday, Feb 23, 2022-12:12 PM (IST)

रांचीः झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने आज अपने अध्यक्षीय कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ आगामी बजट सत्र को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बजट सत्र को ध्यान में रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव समेत सभी विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

बैठक में उन्होंने कहा कि आने वाले बजट सत्र को ध्यान में रखते हुए तीन दिन पहले यह बैठक बुलायी है, ताकि सभी सत्र के सुचारू संचालन के निमित अपनी तैयारियां सुनिश्चित करने का भी समय प्राप्त हो सके। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जो भी विधेयक विधानसभा के पटल पर लाया जाना है,उसकी बारीकी से जांच कर ली जाए। झारखंड वित्त विधेयक 2021 और पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विश्वविद्यालय विधेयक 2021 में त्रुटि का मामला सामने आया है। विभिन्न विभागों में आश्वासन लंबित होने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया। विशेषकर स्कूली शिक्षा, ग्रामीण विकास, राजस्व निबंधन, कार्मिक, पर्यटन विभाग के लंबित आश्वासनों की संख्या बढ़ी है, विभाग इसे त्वरित गति से निपटारा करें।

महतो ने झारखंड विधानसभा और पुराने विधानसभा के आवासीय परिसर में सुरक्षा के द्दष्टिकोण से भी यथोचित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड विधानसभा में प्रवेश करने वाले वाहनों को भी सुरक्षा बल अपने द्दष्टिकोण से जांच कर लें और सत्र के दौरान प्रशासन अपने स्तर से सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने चिकित्सा की समुचित व्यवस्था और कोविड से बचाव को लेकर एहतियात, कोविड-19 जांच और टीकाकरण की समुचित व्यवस्था, निर्बाध विद्युत और जलापूर्ति तथा विधानसभा भवन की ओर आने वाले दोनों सड़कों पर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज कुमार सिन्हा, अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह, जनसंपकर् विभाग के निदेशक राजीव लोचन बक्सी और रांची के उपायुक्त, एसएसपी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

विधानसभा चुनाव को लेकर अंतराजिय पुलिस पदाधिकारियों ने की बैठक, शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पर बनी सहमत

रांची में हुई RJD की बैठक, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति

CM हेमंत ने सरायकेला-खरसावां के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

झारखंड में NDA के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी JDU, जदयू कार्यसमिति की बैठक में लिया गया फैसला

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस बनाएगी समन्वय समिति, सीट-बंटवारे के मुद्दे पर करेगी चर्चा

PM मोदी के जमशेदपुर दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ BJP सांसद ने की समीक्षा बैठक

युवा आजसू की झारखंड नवनिर्माण संकल्प सभा आज, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा हजारों बेरोजगार युवा होंगे शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह BJP की परिवर्तन यात्रा में होंगे शामिल, SP सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्थल का किया निरीक्षण

Jharkhand News... भाकपा माले ने विधानसभा चुनाव में सहयोगियों के लिए मांगी ‘उचित'' सीट

"विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जाएगी BJP", CM हेमंत का दावा