रांची में हुई RJD की बैठक, झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति

Thursday, Sep 12, 2024-04:41 PM (IST)

रांची: झारखंड में चुनाव के दिन जैसे-जैसे सामने आ रहे हैं वैसे ही राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसके चलते बीते बुधवार को आरजेडी प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव के अध्यक्षता में विभिन्न जिलों से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई।

झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर परामर्श किया गया। सभी जिले के कार्यकर्ताओं की बात करते हुए यह जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की गई कि राजद पार्टी की जन आधार किन-किन विधानसभा में कितना है जहां पर आरजेडी अपना उम्मीदवार उतार सके।राजद प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से मिले मशवरे के बाद राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सामने बातों को रखा जाएगा। उसी के बाद झारखंड में किन सीटों पर चुनाव लड़ना है यह तय किया जाएगा।

जयप्रकाश यादव ने कहा कि इंडिया ब्लॉक का एक ही लक्ष्य भाजपा को झारखंड से उखाड़ फेंकना इसके लिए हमें गठबंधन में जो भी धर्म निभाना पड़े निभाएंगे। हालांकि उन्होंने इस दरमियान आरजेडी कितने सीटों पर झारखंड में गठबंधन के तर्ज के चुनाव लड़ेगी इसका खुलासा नहीं किया।

आपको बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और राजद ने महागठबंधन बनाया था। उस चुनाव में झामुमो को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 07 सीटें मिली थी। इस बार गठबंधन में भाकपा माले भी शामिल है। जाहिर है कि सीटों की संख्या बदलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static