मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर शिक्षा जगत में शोक की लहर, रांची विश्वविद्यालय बंद, परीक्षाएं स्थगित

Monday, Sep 07, 2026-10:29 AM (IST)

रांची: झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में भी गहरा शोक है। उनके निधन के सम्मान में रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय समेत सभी कॉलेज और पीजी विभाग 7 सितंबर को बंद रहेंगे। इस दिन आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के आदेश पर रजिस्ट्रार डॉ. राजकुमार शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए 7 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय के सीनेट हॉल में सुबह 11 बजे शोकसभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाएगा। कुलपति ने सभी डीन, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर सीनेट हॉल में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। 

कुमार के निधन पर घोषित बंदी का असर रांची विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर भी पड़ेगा। 7 सितंबर को विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज और पीजी विभाग बंद रहेंगे तथा इस दिन निर्धारित परीक्षाएं आयोजित नहीं होंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static