बंद कमरे में इस हालत में मिला बीटेक छात्र का शव, इलाके में फैली सनसनी

Thursday, Oct 15, 2026-10:52 AM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक निजी विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र का शव बुधवार को उसके किराए के कमरे में छत के पंखे के जरिए बने फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, घटना नामकुम थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजाउलातू की है। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के निवासी मनीष कुमार (22) के रूप में हुई है। नामकुम थाने के प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा, ''प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि मनीष ने आत्महत्या की। उसका शव किराए के कमरे में छत के पंखे के जरिए बने फंदे से लटका मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। 

मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि उसने दो दिन पहले फंदा लगाया था।'' उन्होंने बताया कि मृतक के माता-पिता को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) भेज दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static