झारखंड: नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

Saturday, Sep 05, 2026-11:20 AM (IST)

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार को तड़गू नदी में नहाने गए तीन लड़कों की डूबने से मौत हो गई। आठ घंटे तक चलाए गए तलाशी अभियान के बाद तीसरे लड़के का शव बरामद किया गया। हादसे के बाद दो लड़कों के शव बरामद कर लिए गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस के अनुसार, घटना जिले के घुरनाडीह गांव में हुई। सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव ने बताया, "सत्यम कुमार (12) का शव बरामद कर लिया गया है, जो अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था और लापता हो गया था। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से अन्य दो लड़कों के शव बरामद कर लिए गए थे, जबकि लापता लड़के की तलाश जारी थी।" 

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रिंस कुमार (16) और अंश प्रकाश (11) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि नदी किनारे से दो साइकिल, तीन जोड़ी चप्पल, दो बैग और अन्य सामान भी बरामद किया है। चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मोहम्मद जाहूर आलम ने कहा कि तीनों पीड़ितों के परिजनों को आपदा राहत कोष के तहत मुआवजे के तौर पर चार-चार लाख रुपए दिए जाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static