लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए हमेशा हो प्रयास: द्रौपदी मुर्मू

1/19/2021 11:04:28 AM

 

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि लोगों को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए सदा प्रयास होना चाहिए।

मुर्मू राज भवन में प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारियों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि गरीबों, वंचितों को न्याय दिलाने के लिए सदैव सक्रिय रहने की जरूरत है। लोग न्यायालय बहुत उम्मीद के साथ जाते हैं।

सभी न्यायिक पदाधिकारियों को सत्य को समझते हुए शीघ्रता से बेहतर निर्णय देना होगा। राज्यपाल ने सभी से आपसी विचार साझा किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static