पलामू लोकसभा सीट से RJD की प्रत्याशी ममता भुइयां ने किया नामांकन, बोलीं- जनता को समस्याओं से दिलाऊंगी निजात

4/25/2024 3:10:39 PM

पलामू: पलामू लोकसभा चुनाव को लेकर राजद पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी ममता भुइयां ने अपना नामांकन किया। मेदिनीनगर शहर के हाउसिंग कॉलोनी में एक कार्यक्रम कर ममता भुइयां पलामू समाहरणालय पहुंची।

राजद प्रत्याशी ममता भुइयां ने पलामू उपायुक्त शशि रंजन के समक्ष अपना नामांकन किया। नामांकन के दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता, जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव समेत हजारों की संख्या में इंडिया गठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं राजद प्रत्याशी ममता भुइयां ने कहा कि अगर चुनाव में वे जीत दर्ज करती हैं तो पलामू में सबसे पहले सिंचाई और बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करेंगी।

ममता भुइयां ने कहा कि वह पलामू में पलायन की समस्या को भी दूर करेगी। वह जिले में पलायन को रोकने के लिए उद्योग स्थापित करेंगी, जिससे पलामू में लोगों को रोजगार मिल सके और पलायन की समस्या दूर हो। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पलामू की अन्य समस्याओं से पलामू की जनता को निजात दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static