Lok Sabha Elections 2024: धनबाद संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी किन्नर सुनैना सिंह ने किया नामांकन

5/3/2024 4:30:58 PM

धनबाद: धनबाद संसदीय सीट से किन्नर सुनैना सिंह ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुनैना सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है।

किन्नर सुनैना सिंह ने कहा कि धनबाद में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का हाल खस्ता है। ऐसे में आए दिन लोगों को समस्याओं से 2- 4 होना पड़ता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया। सुनैना सिंह ने कहा कि यहां कई सांसद विधायक हुए, लेकिन बुनियादी समस्याओं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में अपना ऐसा देश है जहां शिक्षा पर भी टैक्स वसूला जाता है। यदि वह जीतकर आती हैं तो इन बात को लेकर मुखर होंगी।

बता दें कि सुनैना सिंह सामाजिक गतिविधियों के कारण सुनैना सिंह की अपनी अलग पहचान है। वह न सिर्फ क्षेत्र की गरीब बच्चियों की शादी करवाती हैं बल्कि गरीब असहाय लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए भी तत्पर रहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static