Lok Sabha Elections 2024: BJP उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने पत्नी संग किया मतदान, भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भी डाला वोट

Monday, May 13, 2024-03:26 PM (IST)

सरायकेला: केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और खूंटी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने सरायकेला- खरसावां में सोमवार को मतदान किया। मुंडा ने खेला रिसाई के पूर्व प्राथमिक विद्यालय बूथ नंबर 172 में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा ने भी मतदान किया।

केंद्रीय मंत्री और खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने कहा, "लोग सुबह-सुबह मतदान केंद्रों में पहुंच गए। पूरे क्षेत्र में ऐसा ही उत्साह का वातावरण है और लोग मतदान कर रहे हैं। वहीं, झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भी जगन्नाथपुर पताहातु स्थित अपने पैतृक गांव में मतदान किया।

उधर, झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों ने मतदान में खलल डालने की कोशिश की है। दरअसल, छोटा नगरा थाना अंतर्गत सारंडा जंगल और दीघा पंचायत के हतना बुरु-मरांग पोंगा के बीच मुख्य ग्रामीण सड़क पर नक्सलियों ने ग्रामीणों को मतदान से वंचित रखने के लिए पेड़ गिराकर सड़क जाम कर दिया है, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। इतना ही नहीं नक्सलियों ने बैनर लगाकर चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static