"झारखंड चुनाव में BJP का आजसू और जेडीयू के साथ होगा गठबंधन", हिमंता बिस्वा सरमा ने की घोषणा

Saturday, Sep 28, 2024-04:15 PM (IST)

रांची: झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की तारीखों की घोषणा जल्दी ही हो सकती है। सभी राजनीतिक दलों द्वारा विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जा रही है। इसी बीच असम के मुख्यमंत्री व झारखंड में भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को घोषणा की कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए के घटक दलों ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाइटेड) के साथ मिलकर लड़ेगी।

बीजेपी के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड चुनाव में बीजेपी का आजसू और जेडीयू के साथ गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग पर 99 प्रतिशत बातचीत पूरी हो चुकी है। एक-दो सीटों को लेकर चर्चा बाकी है। 2 अक्टूबर को पितृ पक्ष समाप्त होते ही इसकी घोषणा हो जाएगी।

वहीं, सीएम हेमंत ने हिमंता बिस्वा को पत्र लिखा था कि असम के चाय बागान में 70 लाख ओबीसी लोगों को आदिवासी का दर्जा मिलना चाहिए। इस पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि वह इसका लिखित में जवाब देंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीएम हेमंत उस पत्र का जवाब खुद जानते हैं। हेमंत सोरेन से पूछा जाना चाहिए कि उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड के किसी भी आदिवासी सीट से चुनाव क्यों नहीं लड़ सकती हैं। जवाब तो उनके घर में ही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static