VIDEO: 5 बार सांसद रहे रामटहल चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी, बोले- ‘टिकट मिलने का भरोसा दिलाकर पार्टी ने नहीं दिया टिकट’
4/28/2024 6:01:28 PM
रांची: रांची से 5 बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। टिकट का भरोसा मिलने के बाद चौधरी ने 28 मार्च को कांग्रेस का हाथ थामा था। चौधरी का कहना है कि गुलाम अहमद मीर ने उन्हें टिकट देने का भरोसा दिलाया था। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में झंडा ढोने नहीं गए थे।