आज INDIA गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली, CM चंपई ने कहा- इस महारैली में केंद्र के ‘तानाशाह' रवैये का करेंगे खुलासा

4/21/2024 10:41:10 AM

Ranchi: झारखंड के रांची में आज इंडिया ब्लॉक के दलों की बड़ी रैली होने जा रही है जिसमें 14 दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं। इस रैली का नाम 'उलगुलान न्याय महारैली' रखा गया है। उलगुलान का मतलब बड़ा विद्रोह होता है, जो जल, जंगल, जमीन के अधिकार को लेकर बिरसा मुंडा ने शुरु किया था। दोपहर 2 बजे प्रभात तारा मैदान में होने वाली इस रैली में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे जिसमें आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, एनसीपी नेता फारुक अब्दुल्ला शामिल हैं।

इसके अलावा अलावा राहुल गांधी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और आम आदमी पार्टी (आप) से संजय सिंह, टीएमसी से डेरेक ओ'ब्रायन, शिवसेना (यूबीटी) से प्रियंका चतुर्वेदी, सीपीआई (एमएल) से दीपांकर भट्टाचार्य भी इस रैली में शामिल होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बीते शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार के ‘‘तानाशाह'' रवैये का यहां 21 अप्रैल को विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली में खुलासा किया जाएगा। यहां प्रभात तारा मैदान में होने वाली इस रैली की तैयारियों का सोरेन ने राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह एक ऐतिहासिक रैली होगी। चंपई सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने उनके लिए न्याय की मांग करते हुए पूरे राज्य में न्याय यात्रा निकाली है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमें तानाशाही को रोकना होगा और अपने लोकतंत्र और संविधान को बचाना होगा। चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड और दिल्ली में जो कुछ हुआ, सब जानते हैं। हम महारैली में केंद्र के तानाशाह रवैये का खुलासा करेंगे।'' वहीं, ‘इंडिया' गठबंधन की प्रस्तावित रैली पर निशाना साधते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विकास और सनातन धर्म के विरोधी लोग यहां एकत्र हो रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static