सीता सोरेन ने उलगुलान रैली को बताया लुटेरों की रैली, बोलीं- जनता इंडिया गठबंधन वालों के किसी बहकावे में नहीं आने वाली

4/22/2024 10:58:02 AM

Ranchi: भले ही इंडिया गठबंधन ने रांची में हुए उलगुलान रैली को अपनी एक बड़ी सफलता बताई हो, लेकिन दुमका से बीजेपी की उम्मीदवार और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की पुत्रवधू सीता सोरेन ने रांची के आयोजित इंडिया गठबंधन की इस उलगुलान रैली को न सिर्फ एक फ्लॉप शो करार दिया बल्कि इसे लुटेरों की रैली भी बताई।

सीता सोरेन ने कहा कि लुटेरे लूट के बाद जेल जाने की डर से अपनी रणनीति बनाने के लिए रांची में जुटे थे। उन्होंने कहा कि जनता अब इनका हर भेद जान चुकी है। यहां की जनता इंडिया गठबंधन वालों के किसी बहकावे में नहीं आने वाली है। सीता सोरेन ने कहा कि ऐसे में इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का जीतना और इंडिया गठबंधन का हारना तय है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के शेष चरणों से पहले ताकत दिखाने के लिए बीते रविवार को झारखंड की राजधानी रांची में इकट्ठा हुए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' के नेताओं ने दावा किया कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा जाएगा। विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा पर ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static