महागठबंधन के उलगुलान नाम का इस्तेमाल करने पर भड़की BJP, बोली- ''उलगुलान'' एक पवित्र शब्द है

4/14/2024 10:52:31 AM

Ranchi: 21 अप्रैल की उलगुलान न्याय रैली को लेकर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हमला बोला है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि घर का उलगुलान पहले ठीक करे जेएमएम। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सीता सोरेन ने घर से शुरू किया है उसका जेएमएम सबसे पहले जवाब दे।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि लोबिन हेंब्रम ने पार्टी के खिलाफ उलगुलान शुरू किया। उसका जेएमएम सबसे पहले जवाब दे। उन्होंने कहा कि बहुत तामझाम के साथ महा गठबंधन 21 अप्रैल को उलगुलान न्याय रैली आयोजित किया है। इस रैली को लेकर उलगुलान शब्द का प्रयोग करके झारखंड को अपमानित करने की कोशिश किया जा रहा है। उलगुलान हमारे झारखंड राज्य में वीर शहीद हुए हैं। उन्होंने अपनी आहुति अंग्रेजो के खिलाफ किया था।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि उलगुलान एक पवित्र शब्द है जिसका भगवान बिरसा मुंडा ने शुरुआत किया था। उलगुलान हमारी झारखंड के मान- सम्मान और अस्मिता से जुड़ी हुई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपनी जीके को ठीक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां तक रैली की बात है तो इस रैली में टुकड़े- टुकड़े गैंग के साथ डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन, डी के शिवकुमार मंच पर नजर आयेंगे, जिसने देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात की थी। संन्तानियों को डेंगू, मलेरिया और न जाने किन इन शब्दों का इस्तेमाल किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static