उलगुलान रैली में केजरीवाल-हेमंत सोरेन के लिए भी लगीं कुर्सियां, Hemant Soren का मास्क लगाकर पहुंचे लोग

4/22/2024 11:56:58 AM

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को इंडी गठबंधन की 'उलगुलान न्याय महारैली' हुई। इस दौरान मंच पर बड़े-बड़े दिग्गज नेता मौजूद रहे। साथ ही मंच पर 2 खाली कुर्सियां रखी गईं। एक जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए और दूसरी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए। ज्यादातर लोग चेहरे पर हेमंत सोरेन का मास्क लगाकर पहुंचे।

PunjabKesari

अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन के लिए कुर्सियां खाली रखी गई थीं, लेकिन हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मंच पर बैठी थीं। रैली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने उनका संदेश पढ़ा। हेमंत सोरेन का संदेश सुनाते हुए कल्पना ने कहा कि गैर बीजेपी सरकार वाले राज्यों को परेशान किया जा रहा है। ये देश हमें भीख में नहीं मिला है। देश को पाने के लिए अनगिनत शहादत हुई है।

PunjabKesari

कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन का संदेश पढ़ते हुए कहा, ''देश के लोगों को बड़ी चतुराई से सपने दिखाए और लोगों की आंखों में धूल झोंका गया। देश के युवाओं, महिलाओं और आदिवासियों को ठगा गया। विपक्ष की आवाज को कुचलने का काम किया जा रहा है। इस देश के लोकतंत्र को आज खतरा है। हम अपना हक मांगते है तो हमें जेल में डाल दिया जाता है। रैली के दौरान भीड़ ने ‘जेल के ताले टूटेंगे, हेमंत सोरेन छूटेंगे’ और ‘झारखंड झुकेगा नहीं’ जैसे नारे लगाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static