"हेमंत सोरेन तो गए, अब उनके पिताजी को भी भेजवाएंगे जेल", निशिकांत दुबे का हमला

4/8/2024 3:42:43 PM

गोड्डा: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि झामुमो के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भिजवा चुके हैं। अब उनके पिताजी शिबू सोरेन को भी जेल भेजवाएंगे। निशिकांत दुबे ने कहा कि आईएनडीआईए महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा अपना प्रत्याशी चुनाव में खड़ा करता है। कांग्रेस यदि प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाती है, तो वे चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रदीप यादव को तीन बार चुनाव हरा चुके हैं। इसलिए, ऐसे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ प्रचार करना जरूरी नहीं समझते हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि कार्यकर्ता ही घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करेंगे। वहीं, मौके पर पूर्व विधायक अशोक भगत, संजीव मिश्रा, निरंजन कुमार सिन्हा, गणेश मिश्रा, लुईस मरांडी सहित दर्जनों नेताओं ने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बता दें कि झारखंड में गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को दुमका में बड़ा दावा करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की विरासत को बचाने के लिए उनके छोटे पुत्र और राज्य के पथ निर्माण मंत्री बसंत सोरेन जून-जुलाई तक पार्टी छोड़ देंगे। उन्होंने आगे यह भी दावा किया कि वर्ष 2025 आते-आते झामुमो सोरेन, चंपई, मथुरा गुट समेत कई गुटों में विभक्त हो जायेगा। जिससे झामुमो का चुनाव चिह्न तीर-धनुष भी जब्त हो जाएगा। यदि कल्पना चुनाव जीत जाती हैं तो वे सीएम बनेंगी। इसके बाद सोरेन परिवार से निकलने वाले बसंत सोरेन पहला व्यक्ति होंगे। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के छोटे पुत्र बसंत सोरेन मर्द आदमी हैं। वे कभी भी आंदोलनकारी को छोड़कर अपने पिता की विरासत अपनी भाभी को नहीं सौंप सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static