हम प्रदेश में 5 सीट हारे तो 9 लोकसभा सीटों पर जीत भी हासिल की: बाबूलाल मरांडी

6/7/2024 9:48:55 AM

रांची: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हम प्रदेश में 5 सीट हारे तो 9 लोकसभा सीटों पर जीत भी हासिल की है। यह आंकड़ा भी कम नहीं है। जो सीटें गंवाई उसकी भरपाई अगली बार कर लेंगे।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे और समीक्षा करेंगे कि कहां चूक हुई? कहां हमसे गलती हो गई। क्या कमी रह गई उसे भविष्य में ठीक करने का प्रयास करेंगे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी सीटों पर हार की वजह मैं क्या मानता हूं, ये महत्वपूर्ण नहीं है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का फीडबैक अहम है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

हेमंत सोरेन के जेल जाने से आदिवासियों में उनके प्रति सहानुभूति की लहर पैदा हुई। उनमें आक्रोश था और यही वजह है कि बीजेपी को उन सीटों पर हार का सामना करने पर पूछे गए सवाल पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। वे तो ऐसा कहेंगे ही। उनके पास चारा ही क्या है? बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ये वजह नहीं है। वास्तविक कारणों की समीक्षा करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static