गोड्डा लोकसभा सीट: विपक्ष के चौतरफा हमले के बीच लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर निशिकांत ने रचा नया इतिहास

Saturday, Jun 08, 2024-02:23 PM (IST)

गोड्डा: झारखंड के संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में हाल में सम्पन्न चुनाव में भाजपा के निशिकांत दुबे ने विपक्ष और पार्टी के कतिपय कथित कार्यकर्ताओं के चौतरफा हमले के बीच लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस बार के चुनाव परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि यहां की जनता को गोड्डा के विकास की रफ्तार में किसी तरह का अवरोध उन्हें कदापि पसंद नहीं है। इस चुनाव में यहां के मतदाताओं ने फिर एक बार मोदी सरकार, चार सौ पार और गोड्डा में पांच लाख पार के नारे के विरुद्ध इस बार गंगा पार का दम्भ भरने वालों की हवा निकाल दी। 

कांग्रेस के टिकट पर छठी बार मैदान में उतरे प्रदीप यादव ने भी की जीतोड़ मेहनत 
इस क्षेत्र से कभी भाजपा, झारखंड विकास मोर्चा और इस बार कांग्रेस के टिकट पर छठी बार मैदान में उतरे पोड़ैयाहाट के मौजूदा विधायक प्रदीप यादव ने भी जीतोड़ मेहनत की। कांग्रेस की पांच गारंटी, बाहरी भीतरी का मुद्दा उठाया। नेता नहीं बेटा बन कर दिन रात जनता के बीच रहकर उनकी सेवा का भरोसा दिलाया। यहां तक कि चुनाव के दौरान सार्वजनिक सभा में उन्होंने यह घोषणा भी कर दी कि इस यहां की जनता ने इस बार उन्हें आशीर्वाद नहीं दिया तो अब वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। प्रचार के दौरान कई बार भावुक भी हुए। ढोल नगाड़े भी बजाए। जनता के बीच रहकर वे 35 साल से उसकी सेवा कर रहे हैं। झारखंड विधानसभा में पोड़ैयाहाट के समूचे राज्य की मूलभूत समस्याओं को मुखर हो उठाते रहे हैं। अब यहां को आवाज संसद में बुलंद करने के लिए एक बार उन्हें अवसर दें। मैं जनता के विश्वास पर खरा उतरुगा आदि कई वायदे कर जनता को रिझाने का भरपूर प्रयास किया। 

निशिकांत दूबे ने प्रदीप यादव को उनकी ही कर्मभूमि में दी पटकनी
करीब दो दशक के बाद इस क्षेत्र में फिर कांग्रेस सहित का हाथ मजबूत करने तथा सुनिश्चित जीत की उम्मीदें लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, महासचिव और कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित कांग्रेस, झामुमो और राजद के कई दिग्गज भी यहां आए। गोड्डा और देवघर में बड़ी बड़ी सभाएं की। इससे पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा के क्रम में समूचे गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। जबकि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में से इंडिया गठबंधन में शामिल झामुमो के एक और कांग्रेस के तीन विधायक हैं जिसमें राज्य सरकार में दो मंत्री हैं। वहीं दो क्षेत्रों पर भाजपा का कब्जा है। फिर भी भाजपा के निशिकांत दूबे ने 2000 से लगातार विधायक निर्वाचित हो रहे कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव को उनके ही कर्मभूमि पोड़ैयाहाट और जरमुंडी में पटकनी दे दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static