संथाल परगना की जनता ने अपने मतदान से रचा इतिहास, BJP को दिया आशीर्वाद: बाबूलाल मरांडी

Sunday, Jun 02, 2024-04:20 PM (IST)

रांची: भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संथाल परगना में संपन्न तीन लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि संथाल की जनता ने अपने मतदान से इतिहास रचा है। 

भाजपा के खाते में तीनों सीट डालने के लिए संथाल परगना की महिलाएं, युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया है। मरांडी ने कहा कि संथाल की जनता भ्रष्टाचार ,तुष्टिकरण और घुसपैठियों के आतंक से ऊब चुकी है। कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम राज्य में भाजपा के नेतृत्व में मजबूत एन डी ए सरकार का मार्ग प्रशस्त करेगा।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में दुमका, राजमहल और गोड्डा निर्वाचन क्षेत्रों में 69.96 प्रतिशत हुआ। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दुमका सीट पर सबसे अधिक 73.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद राजमहल में 68.67 प्रतिशत और गोड्डा में 68.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static