मंईयां योजना के तहत महिलाओं को दिया जा रहा सम्मान BJP को रास नहीं आ रहा: केशव महतो कमलेश

Sunday, Sep 15, 2024-05:29 PM (IST)

कोडरमा: झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्य में गठबंधन की सरकार लगातार एक से एक बढ़कर कार्य कर रही है, जिसमें मुख्य रूप से झारखंड में बच्चियों से लेकर महिलाओं को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का 1000 रुपया प्रोत्साहन राशि देकर उन्हें जो सम्मान दिया गया है, इससे झारखंड के तमाम महिला बहने एवं बच्चियों खुशी की लहर है।        

आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर संवाद ‘आपके साथ कार्यक्रम आयोजन' पार्टी के जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि बच्चियों से लेकर महिलाओं को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का 1000 रुपया प्रोत्साहन राशि देकर जो सम्मान दिया गया है, इससे झारखंड के तमाम महिला, बहने एवं बच्चियों में खुशी की लहर है। यह हमारे विपक्ष के साथी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को रास नहीं आ रहा है। वे लगातार मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के बारे में अनाप-शनाप बयान बाजी करते दिख रहे हैं। एक तरफ भाजपा सरकार महिला के सम्मान का दिखावे का नौटंकी करती है, इससे पता चलता है कि यह भाजपा महिला विरोधी पार्टी है। कमलेश ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार ने बहुत सारे जनकल्याणकारी कार्य किए हैं, जिसमें मुख्य रूप से गरीब लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली एवं बिजली बिल माफी किया गया है। साथ ही हाल के दिनों में हमारे सहायक पुलिसकर्मी, होमगार्ड के जवान का मानदेय में वृद्धि कर ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, इसके साथ ही पुन: महिलाओं को एक और सम्मान दिया गया है। जिस केंद्र की सरकार ने राज्य में पोषण सखी बहाल कर उन्हें हटा दिया था उसे हमारी सरकार ने पुन: बहाली का निर्णय दिया है।

इस अवसर पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि कि देश में जितना योगदान एवं कार्य कांग्रेस पार्टी ने किया है, उतना किसी सरकार ने नहीं किया है। झारखंड में हेमंत सोरेन की नेतृत्व में गठबंधन सरकार मईया सम्मान एवं सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना लाभ देकर बहुत बड़ा ऐतिहासिक कदम उठाया है। भाजपा सरकार अडानी, अंबानी की सरकार है, और हमारी सरकार किसान और गरीबों की सरकार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार लगातार 10 वर्षों से तानाशाही का माहौल बन चुकी थी, लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष के रूप में उभरकर आई है और हमारे जननायक नेता सह सांसद राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने हैं। लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सीधे तौर पर नकारा है। आने वाले दिन में पूरे देश में फिर एक बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। संवाद आपके साथ कार्यक्रम को संयुक्त रूप से प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिलाषा साहू, सुनील कुमार, जिला बीस उपाध्यक्ष सह कांग्रेस नेत्री लीलावती मेहता, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह, फैयाज केसर अब्बू, सैयद नसीम, विजय सिंह, सरवन सिंह, प्रमोद बरनवाल, मो. मिसबाहुद्दीन राजू सिंह, दशरथ पासवान सेवादल जिला अध्यक्ष अध्यक्ष सदानंद पांडेय मो. ग़ालिब मंसूरी उपेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर राजकुमार यादव, अज्जू सिंह, अनिल यादव, नारायण बरनवाल, मनोज साहय पिंकू, आशीष पांडेय, डॉ. प्रकाश कुमार सुरेंद्र यादव, चौधरी लाल पासवान, कुंदन कुमार साव, गुड्डू साव, संजय शर्मा, मंतोष कुमार, भोला दास के अलावा हजारों की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static