"एग्जिट पोल सही नहीं, हम झारखंड में 10 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे", Exit Poll पर बोले CM चंपई
Monday, Jun 03, 2024-03:30 PM (IST)
Ranch: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दावा करते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक राज्य में 10 से अधिक सीटें और देश में 295 से अधिक सीटें जीतेगा। सीएम चंपई ने कहा कि टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे एग्जिट पोल सही नहीं है।
सीएम चंपई ने कहा कि एग्जिट पोल में कोई सच्चाई नहीं है। हम लोगों ने सभी राज्यों का विश्लेषण किया है। इसके मुताबिक हम 295 सीट जीत रहे हैं। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो हम यहां 10 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। इसके अलावा चंपई सोरेन ने कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों से भी सजग रहने की अपील की है।
सीएम चंपई ने कहा कि सभी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे एग्जिट पोल को इग्नोर करें और 4 जून को मतगणना खत्म होने तक सजग, सतर्क और सचेत रहें।