आंध्र प्रदेश और उड़ीसा की डबल इंजन सरकार राज्य हित और देश हित में करेगी कार्य: बाबूलाल मरांडी

6/13/2024 8:58:42 AM

 

रांचीः झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में तथा उड़ीसा में मोहन चरण मांझी के नेतृत्व में बनी राज्य सरकार के शपथ ग्रहण पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित प्रदेश की जनता को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

बाबूलाल मरांडी ने यहां कहा कि एनडीए पूरे देश में और मजबूत हो रहा है। जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के स्वप्न को साकार होते देखना चाहती है। भारत के विकास में प्रदेशों का विकास समाहित है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आंध्र प्रदेश और उड़ीसा की जनता के हित में कार्य करते हुए विकसित भारत बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देगी।

वहीं नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकार नया सवेरा लेकर आएगी, जिसमें समृद्धि और विकास के साथ खुशहाली होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static